राजनांदगांव : आजाद हिंद एक्सप्रेस और एलटीटी-गोंडवाना एक्सप्रेस लेट, 5 घंटे की देरी से यात्री परेशान…

राजनांदगांव : आजाद हिंद एक्सप्रेस और एलटीटी-गोंडवाना एक्सप्रेस लेट, 5 घंटे की देरी से यात्री परेशान...

राजनांदगांव . अर्नब तूफान से पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों के मौसम में बदलाव आया है। कई इलाकों में तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। इसका असर ट्रेनों की टाइमिंग पर पड़ा। बुधवार को दोनों में दर्जनभर ट्रेनें देरी से पहुंची। सफर करने वालों के साथ स्टेशन में ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान हुए। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं।

बुधवार रात तेज बारिश की संभावना है और गुरुवार को भी तूफान का असर रहने से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को गोंदिया की दिशा में जाने वाली मुंबई-एलटीटी 4 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 1 घंटे,

अहमदाबाद एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से पहुंची। जनशताब्दी डेढ़ घंटे, आजाद हिंद 12 घंटे, इतवारी एक्सप्रेस 2 घंटे, अहमदाबाद साढ़े 3 घंटे, बरौनी एक्सप्रेस करीब 2 घंटे, मूक माटी एक्सप्रेस 3 घंटे, छत्तीसगढ़ 1 घंटे,

इंटरसिटी 1 घंटे देरी से चली। रायपुर की दिशा में जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जेडी ढाई घंटे, गोंदिया-रायपुर मेमू लोकल 2 घंटे, इंटरसिटी 2 घंटे, रायपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 5 घंटे, मूक माटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, ज्ञानेश्वरी 1 घंटे, आजाद हिंद 1 घंटे, मेल 1 घंटे देरी से चली।

See also  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *