राजनांदगांव : खेत में फसल की कटाई तक नहीं हुई, घर में मिला महाराष्ट्र का 231 कट्टा धान, प्रशासन ने किया जब्त…

राजनांदगांव : खेत में फसल की कटाई तक नहीं हुई, घर में मिला महाराष्ट्र का 231 कट्टा धान, प्रशासन ने किया जब्त...

राजनांदगांव , समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही महाराष्ट्र से धान लाकर खपाने का मामला सामने आया है। ग्राम कल्लू टोला में प्रशासन की जांच के दौरान एक किसान के घर से 231 कट्टा धान मिला। जांच में सामने आया कि यह धान महाराष्ट्र के ग्राम धावलखेड़ी से लाया गया था। खास बात यह है कि संबंधित किसान के नाम पर दर्ज 0.579 हेक्टेयर कृषि भूमि में धान की कटाई अब तक नहीं हुई है, जबकि घर में बड़ी मात्रा में धान मिला। प्रशासन ने मौके पर पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंडी एक्ट के तहत इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। कल्लू टोला निवासी अमरू पिता हुमन दास के घर की जांच में 231 कट्टा धान मिला। धान कहां से लाया गया और इसे समर्थन मूल्य पर बेचने की तैयारी थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अभी से दूसरे राज्य से धान लाकर रखने का मामला सामने आने के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों से धान के अवैध परिवहन और संभावित खपाने की कोशिशों पर निगरानी का मुद्दा फिर सामने आया है। प्रशासन की सतर्कता से मामले का पता चला। अब जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि धान किससे खरीदा गया, इसे लाने में किन लोगों की भूमिका रही और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

नवंबर से सीमाओं पर प्रशासन की टीम तैनात रहेगी ^ 15 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। नवंबर से ही प्रशासन की टीम सीमाओं पर तैनात कर दी जाएगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से आने वाले रास्तों पर 1 नवंबर से सीसीटीवी में जांच होगी। वहीं 5 विभागों का अमला तैनात किया जा रहा है। कल्लू टोला वाले मामले में मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। – जितेंद्र यादव, कलेक्टर

See also  रायपुर में BTI मैदान के पास जमीन पर बनेगा कमर्शियल और आवासीय प्रोजेक्ट, लोगों को मिलेंगी नई सुविधाएं

विगत वर्ष 32 हजार क्विं. धान किया गया था जब्त पिछले खरीफ सीजन में अवैध परिवहन के 201 मामलों में 32 हजार क्विंटल धान जब्त किया गया था। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी के साथ खरीदी केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी। किसी केंद्र के आंकड़ों में गड़बड़ी मिलने पर उड़नदस्ता दल कार्रवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *