राजनांदगांव : दिनभर रिमझिम, धान की फसल झुकी, आज भी स्कूलों में छुट्टी…

राजनांदगांव : दिनभर रिमझिम, धान की फसल झुकी, आज भी स्कूलों में छुट्टी...

राजनांदगांव , चक्रवाती तूफान अर्नब का असर पूरे जिले में रहा। हालांकि बारिश कमजोर रही। लेकिन तेज हवा ने धान की खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया है। इधर मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं स्कूलों में गुरुवार को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर से जिलेभर में रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। जो देर शाम तक जारी रही।

राजनांदगांव के अलावा मोहला-मानपुर और खैरागढ़ क्षेत्र में भी मौसम इसी तरह बना रहा। मैदानी इलाकों में हवा की गति 30 किमी. प्रति घंटे दर्ज की गई। इससे खेत में पककर तैयार अर्ली वेराइटी की हरुना धान पूरी तरह झुक गई है। किसानों ने बताया कि इससे धान की बालियां भी झड़ रही है। हालाकि बारिश कम होने की वजह से अभी फसल को कम नुकसान पहुंचा हैं।

बुधवार को दिन का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर रहा। इससे दिनभर ठिठुरन की स्थिति रही। बिगड़े मौसम और तेज हवा के चलते डोंगरगढ़ में रोप-वे का संचालन भी रोक दिया गया है। मौसम में सुधार होने की अगले दो दिन भी रोप-वे बंद रहा। इसके चलते दर्शनार्थियों को सीढ़ी के सहारे ऊपर मंदिर जाना पड़ रहा है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *