गडकरी ने दादाजी धूनीवाले को नमन कर रवाना की जन आशीर्वाद यात्रा-3

इंदौर

दादाजी धूनीवाले का आशीर्वाद लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक तीन के रथ को खंडवा से रवाना किया। यह यात्रा इंदौर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे।

नितिन गड़करी ने यात्रा को रवाना करने से पहले कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने में भाजपा की केंद्र सरकार ने बहुत काम किया है। इंदौर के चारों तरफ से आने वाली सड़कों की पहले की स्थिति सभी ने देखी होगी और अब की स्थिति भी सब देख रहे हैं। तेजी से सड़कों का विकास हो रहा है। लोगों को एक शहर से दूसरे शहर तक अपने वाहनों से पहुंचने में कम समय लगने लगा है। हमारी सरकार काम करने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विकास करने में पीछे नहीं रहते हैं। प्रदेश में बेहतर सड़क बनती रहे इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं। इस यात्रा के बाद गड़करी, ओंकारेश्वर मंदिर भी जा सकते हैं।

उनके साथ यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भी जाएंगे। इसके बाद वे वापस इंदौर आकर दिल्ली रवाना होंगे।  भाजपा की जन अशीर्वाद यात्रा क्रमांक तीन इंदौर संभाग के सभी जिलों को कवर करेगी। जिसमें खंडवा के अलावा बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार  और इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में निकलती हुई भोपाल आएगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

2 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

2 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

2 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

2 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

3 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

3 hours ago