इंदौर
दादाजी धूनीवाले का आशीर्वाद लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक तीन के रथ को खंडवा से रवाना किया। यह यात्रा इंदौर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इस आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल थे।
नितिन गड़करी ने यात्रा को रवाना करने से पहले कहा कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने में भाजपा की केंद्र सरकार ने बहुत काम किया है। इंदौर के चारों तरफ से आने वाली सड़कों की पहले की स्थिति सभी ने देखी होगी और अब की स्थिति भी सब देख रहे हैं। तेजी से सड़कों का विकास हो रहा है। लोगों को एक शहर से दूसरे शहर तक अपने वाहनों से पहुंचने में कम समय लगने लगा है। हमारी सरकार काम करने में विश्वास करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विकास करने में पीछे नहीं रहते हैं। प्रदेश में बेहतर सड़क बनती रहे इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहे हैं। इस यात्रा के बाद गड़करी, ओंकारेश्वर मंदिर भी जा सकते हैं।
उनके साथ यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा भी जाएंगे। इसके बाद वे वापस इंदौर आकर दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा की जन अशीर्वाद यात्रा क्रमांक तीन इंदौर संभाग के सभी जिलों को कवर करेगी। जिसमें खंडवा के अलावा बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार और इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में निकलती हुई भोपाल आएगी।
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…
राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…
राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…
- पर्यावरण संरक्षण में भी दे रहे योगदानराजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना…
- धान के स्थान पर कुछ हिस्से में गेंदा फूल की करेंगे खेती- कृषि विभाग…
राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…