राजनांदगांव : डॉ. गजेन्द्र ने देहरादून में काव्य पाठ किया…

डोंगरगांव | नगर के साहित्य, कला व संस्कृति कर्मी डॉ. गजेन्द्र हरिहारनो दीप लेखक गांव थानो देहरादून उत्तराखंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य, कला व संस्कृति महोत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया। परिचर्चा में ऑस्ट्रेलिया के चार्ल्स थाम्पसन, स्वीडन के वर्नर वेसलर, जर्मनी के डॉ. रामप्रसाद भट्ट तथा गृह मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी राकेश कुमार ने हिस्सा लिया।

आयोजन के दूसरे दिन डॉ. गजेन्द्र ने हिन्दी कविता-युग चेतना के स्वर विषय पर अपना आलेख प्रस्तुत किया। अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन में कतर, नेपाल, आस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, जर्मनी, इंडोनेशिया आदि स्थानों से आए रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।

See also  अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *