राजनांदगांव : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…

राजनांदगांव : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत...

राजनांदगांव | नेशनल हाईवे पर ग्राम बनभेड़ी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने मंगलवार शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा शाम करीब पौने 7 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तुमड़ीबोड़ की ओर से राजनांदगांव आ रहे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पेंड्री स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस जांच कर रही है। मृतक झंडा तालाब क्षेत्र के यादव परिवार का बताया गया है। नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले तीन महीनों में इस मार्ग पर यह छठवीं मौत है।

See also  खनिज संपदा का समुचित उपयोग कर छत्तीसगढ़ को देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाएंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *