राजनांदगांव : सैंपल फेल होने तक बिक चुके थे उत्पाद, दिवाली बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति!…

राजनांदगांव : सैंपल फेल होने तक बिक चुके थे उत्पाद, दिवाली बाद खाद्य विभाग की कार्रवाई महज खानापूर्ति!...

राजनांदगांव , त्योहार के पहले फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम सैंपलिंग में जुटी है। शहर से लेकर ब्लाक मुख्यालयों में भी होटल, दुकानों व डेयरी से सैंप​ल लिए जा रहे हैं। लेकिन यह सैंपलिंग सिर्फ औपचारिकता साबित होगी।

अमानक प्रोडक्ट की बिक्री को फिलहाल रोका नहीं जा सकेगा। इसकी बड़ी वजह सैंपल रिपोर्ट में देरी हैं। त्योहार के पहले जिन प्रोडक्ट की सैंपलिंग की जा रही है। ​उसकी जांच रिपोर्ट आने में एक से दो म​हीने तक का समय लगेगा। तब कि अमानक प्रोडक्ट की पहचान तक नहीं हो सकेगी। इसके बाजार में बिकने से रोका नहीं जा सकेगा।

ऐसी स्थिति हर साल या त्योहार में बन रही हैं। दिवाली के पहले फूड एंड सेफ्टी की टीम खासकर मिठाइयों, डेयरी प्रोडक्ट की सैंपलिंग कर रही हैं। जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। बीते सप्ताह भर में 100 से अधिक जगहों से सैंपल लिए जा चुके हैं। लेकिन इसकी रिपोर्ट कब तक सामने आएगी। इसकी जानकारी खुद विभागीय अफसरों के पास नहीं हैं।

See also  डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता - राज्यपाल डेका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *