राजनांदगांव : छाए रहे बादल, बारिश नहीं हुई, आज से साफ होगा मौसम…

राजनांदगांव : छाए रहे बादल, बारिश नहीं हुई, आज से साफ होगा मौसम...

राजनांदगांव , चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि जिले के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं धान पर छाया खतरा भी टल गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार से मौसम साफ होने के संकेत दिए हैं।

मुरासु के असर से बारिश के आशंका जताई गई थी। दो दिनों से आसमान में बादल भी छाए रहें। लेकिन किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं हुई। यह धान की खड़ी फसल के लिए बड़ी राहत वाली स्थिति रही । बता दें कि अक्टूबर के अंतिम दिनों में आए चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से तेज बारिश हुई। इससे धान की खड़ी फसल पूरी तरह भीग गई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि गुरुवार से मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

अब तापमान में गिरावट का दौर हो जाएगा शुरू मौसम विभाग ने बताया कि मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। खाड़ी से आ रही नमी की वजह से ठंड में कमी आई है। बादल छंटते ही तापमान में 3 से 4 डिग्री तक के गिरावट की संभावना है। इससे सुबह अच्छी ठंड पड़ेगी।

See also  CG : बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *