राजनांदगांव : क्विज स्पर्धा के प्रतिभागियों का किया गया सम्मान…

छुरिया , शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोलापुर में युवा संवाद व छात्र प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय विकास, समसामयिक विषयों, तकनीकी नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश कृषक प्रकल्प संयोजक हिरेन्द्र साहू थे।

भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश साहू ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष शिशुपाल साहू, उपाध्यक्ष फागुवाराम चतुर्वेदी, लखन लाल साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। हिरेन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विकास, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विज्ञान व पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, डिजिटल इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता, उभरती तकनीकों तथा विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

समसामयिक विषयों की जानकारी रखने प्रेरित किया विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान के साथ समसामयिक विषयों की जानकारी रखने और निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं मुकेश ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार, लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियां, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की 26 वर्षों की विकास यात्रा, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषयों पर विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

See also  CG : वन मंत्री कश्यप ने किया युवा उत्सव व बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *