मोहला : बच्चों ने पत्तियों और बीज से बनाया शैक्षणिक चार्ट…

मोहला : बच्चों ने पत्तियों और बीज से बनाया शैक्षणिक चार्ट...

मोहला | शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला, संकुल मोतीपुर, विकासखंड मोहला में बच्चों को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने आसपास के पेड़-पौधों की विभिन्न पत्तियों और बीजों का संग्रह कर आकर्षक शैक्षणिक चार्ट तैयार किया।

इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने वनस्पतियों की विविधता को करीब से समझा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति रुचि विकसित की। अनुभवात्मक शिक्षा की इस पहल में शिक्षक पेमेन्द्र कुमार साहू का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय की इस रचनात्मक गतिविधि की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

See also  CG : बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *