CG : राज्यपाल ने डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन…

CG : राज्यपाल ने डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन...

रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में असम राज्य सहित देश-विदेश में सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत रत्न से सम्मानित डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार सत्यभामा अजय दुबे एवं लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भूपेन हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

See also  CG : लाईवलीहुड कॉलेज पाकुरभाट में विभिन्न रोजगारोन्मुखी ट्रेडों में में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *