CG : किराए के मकान में 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव …

CG : किराए के मकान में 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव …

Korea. कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय स्कूली छात्रा का शव कमरे के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पढ़ाई के लिए किराए पर रह रही थी छात्रा पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम मोदीपारा की निवासी थी। वह बैकुंठपुर के कचहरीपारा में किराए का कमरा लेकर रहती थी और शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर छात्रा का शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि, छात्रा ने यह

खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस छात्रा के परिजनों, दोस्तों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

See also  राजनांदगांव : पानी की टंकी नहीं भरने से नलों का प्रेशर घटा, शहर के तीन वार्डों में गहराया जल संकट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *