राजनांदगांव : स्वास्थ्य योजनाओं के लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो होगी कार्रवाई, अधिकारियों को मिला एक महीने का अल्टीमेटम…

राजनांदगांव , स्वास्थ्य विभाग की राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों में निर्धारित लक्ष्य से पीछे चल रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अब जवाबदेही तय होगी। लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल नहीं करने वाले कर्मचारियों को एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद भी प्रगति नहीं सुधरने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने विकासखंड डोंगरगांव में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उनके उपचार की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने कहा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत संभावित मरीजों की सक्रिय पहचान, समय पर खखार जांच और उपचार शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं कुष्ठ रोग खोज अभियान में घर-घर सर्वे कर संभावित मरीजों की पहचान और उपचार सुनिश्चित करने कहा। बैठक में खखार जांच के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कम उपलब्धि पर नाराजगी जताई।

See also  CG : बेटे को अपने पास रखना चाहता था पिता, हाईकोर्ट ने मां के पक्ष में सुनाया फैसला ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *