राजनांदगांव : रोजगार मेले में 15 युवाओं को मिली नौकरी, नियुक्ति पत्र सौंपकर दिया रोजगार का अवसर…

राजनांदगांव , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न नियोजकों द्वारा अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए 408 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया।

इनमें से 113 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया तथा 15 आवेदकों को मेला स्थल पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। उप संचालक रोजगार विष्णु कुमार केडिया ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल अन्य आवेदकों की अंतिम चयन प्रक्रिया जारी है। इस संबंध में जानकारी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 9 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक नियोजक ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्त पदों की जानकारी अधिसूचित कर सकते हैं। वहीं रोजगार के इच्छुक युवा अपनी आईडी से पोर्टल पर लॉगइन कर आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में किसानों के लिए बड़ा बदलाव! अब QR कोड से मिलेगी खाद, 48 घंटे में करना होगा ये काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *