राजनांदगांव : महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों भक्तों ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी…

राजनांदगांव : महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों भक्तों ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी...

राजनांदगांव| सिंघोला स्थित महाकाल मंदिर में आयोजित अन्नकूट एवं 56 भोग प्रसादी में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। बाबा महाकाल के प्रति आस्था ऐसी रही कि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, बस्तर एवं ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, डोंगरगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे।

महाकाल भक्त नीलू शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साव सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य, ग्रामीण क्षेत्रों से आए बाबा महाकाल के भक्त तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

See also  राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *