राजनांदगांव , खरीफ वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की निर्धारित सीमा के तहत किसानों को संपूर्ण बोनस सहायता राशि प्रदान करने के छत्तीसगढ़ सरकार के निर्णय का जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के किसानों के हित में ऐतिहासिक और दूरगामी लाभ देने वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक उन्नति, खुशहाली और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार जनहितैषी निर्णय ले रही है।
21 क्विंटल धान खरीदी के साथ पूरी बोनस सहायता राशि का लाभ देने की व्यवस्था किसानों के लिए दोहरे लाभ की सौगात साबित होगी। बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों की मेहनत और उनके परिश्रम का सम्मान करने वाला है। धान खरीदी की निर्धारित सीमा के आधार पर संपूर्ण बोनस सहायता राशि दिए जाने से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्धारित पात्रता एवं बोए गए रकबे के सत्यापन के आधार पर यदि कोई किसान 21 क्विंटल प्रति एकड़ की निर्धारित सीमा से कम धान भी बेचता है तब भी उसे प्रति एकड़ निर्धारित संपूर्ण बोनस सहायता राशि का लाभ मिलेगा।

















Leave a Reply