CG : मेले में आइसक्रीम बेचने आया था युवक, अज्ञात हमलावरों ने पीठ में घोंप दिया चाकू …

CG : मेले में आइसक्रीम बेचने आया था युवक, अज्ञात हमलावरों ने पीठ में घोंप दिया चाकू ...

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में राजस्थान के आइस्क्रीम वाले पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।छत्तीसगढ़ पर्यटन गाइड जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान राम प्रकाश बिल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह व्यापार के सिलसिले में धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेले में आइसक्रीम बेचने पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पुरैना गांव के पास अज्ञात लोगों ने युवक की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल युवक पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चा है। इधर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

See also  किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *