राजनांदगांव| चिखली चौकी के आगे गठुला नाले तक सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। इस मार्ग से रोज बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लेकिन पर्याप्त रोशनी नहीं होने से आवाजाही करने वालों को परेशानी होती है।
खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क और आसपास की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं देती। अंधेरे के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जरूरी है।

















Leave a Reply