राजनांदगांव : ग्राम पंचायतों में बनेंगे 5 महतारी सदन, निर्माण के लिए 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत…

विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले की पांच ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए की अनुशंसा किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा का आभार जताया है। पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार राजनांदगांव जिले में पांच महतारी सदनों के निर्माण की अनुशंसा की गई है।

इनमें राजनांदगांव के ग्राम पंचायत पनेका, अंजोरा, भर्रेगांव, खैरा (र) तथा छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत लालूटोला के अंतर्गत ग्राम बापूटोला शामिल हैं। प्रत्येक महतारी सदन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इस प्रकार कुल पांच महतारी सदनों के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की अनुशंसा की गई है। डॉ. रमन ने कहा कि महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयोगी सामुदायिक सुविधा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन भवनों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने की दिशा में सार्थक पहल होगी।

See also  राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *