राजनांदगांव : निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवंबर तक होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं…

स्कूल व कॉलेजों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 20 नवम्बर तक तीन स्तर पर निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत शुद्ध मतदाता सूची का महत्व एवं मतदान का महत्व में से किसी एक विषय पर निबंध प्रतियोगिता तथा मतदाता सूची तैयार करने, ईवीएम और वीवीपैट मतदान प्रक्रिया, मतगणना प्रक्रिया पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

ईएलसी कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रथम स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान स्तरों पर किया जाएगा। जिला स्तरीय फाइनल 16 से 18 नवम्बर तक तथा परिणामों की घोषणा और प्रमाण पत्र 20 नवम्बर तक जारी की जाएगी।

See also  राजनांदगांव : महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हजारों भक्तों ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *