राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज में 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू…

मेडिकल कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 11 पाठयक्रमों में एडमिशन शुरू किया गया है। इसमें तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठयक्रम है। शासन ने एलाइड एंड हेल्थकेयर से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम शुरू किया है।

मेडिकल शिक्षा का दा यरा बढ़ने से विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट वाले कोर्स के अवसर मिलेंगे। मेडिकल लेबोरेटरी, ट्रामा केयर, न्यूट्रीशन साइंस, ऑप्थैल्मिक साइंस सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया नए कोर्स शुरू होने से प्रशिक्षित तकनीकी मानव संसाधन तैयार होगा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। लोकल स्तर में बेहतर शिक्षा और रोजगार मिलेंगे। कोर्स की विविधता से कौशल विकास बढ़ेगा।

10वीं 12वीं पास होने बच्चों को स्किल डेवलपमेंट वाले कोर्स करने अवसर मिलेगा। शासन से मंजूरी के बाद यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया पूरी की गई और अब इसी सत्र के लिए पहली बार शुरू हुए पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। पाठ्यक्रमों के लिए सीट संख्या निर्धारित है। प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित होगी। मेडिकल लेबोरेटरी और हेल्थ इंफारमेटिक्स जैसे कोर्स में सीटें ज्यादा हैं।

See also  मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में दिया छठ महापर्व का संध्या अर्घ्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *