राजनांदगांव : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

– जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान
– धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को टोकन जारी
– जिले के 117 उपार्जन केन्द्रों में 32 हजार 475 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी
राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राजनांदगांव जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में 15 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले में इस वर्ष कुल 122 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर 2026 के लिए जिले के 117 उपार्जन केन्द्रों में 805 किसानों को कुल 32 हजार 475 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए हैं।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले के कुल 1 लाख 35 हजार 167 किसानों का पंजीयन किया गया है। विगत वर्ष जिले में 1 लाख 32 हजार 233 किसान पंजीकृत थे। इस प्रकार इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में 2 हजार 934 अधिक किसानों का पंजीयन हुआ है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। विगत वर्ष जिले में 96 धान उपार्जन केन्द्र संचालित थे, जबकि इस वर्ष 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्रों की स्थापना के साथ इनकी संख्या बढ़कर 122 हो गई है। इससे किसानों को अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय करने की सुविधा मिलेगी। जिले में धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए उपार्जन केन्द्रों में बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छाया, बैठक व्यवस्था एवं धान के सुरक्षित भंडारण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। किसानों को निर्धारित तिथि पर अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

See also  रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 16 नवम्बर विशेष ट्रेन से 850 तीर्थयात्री होंगे रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *