राजनांदगांव : कला और संस्कृति सामाजिक चेतना की सशक्त संवाहक, इनके संरक्षण पर दिया जोर…

राजनांदगांव : कला और संस्कृति सामाजिक चेतना की सशक्त संवाहक, इनके संरक्षण पर दिया जोर…

राजनांदगांव , छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे महाराष्ट्र के ग्राम चिपोटा में दीपावली की रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोंडवाना समाज के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संभागीय संरक्षक व जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर थे। कहा कि कला व संस्कृति मनुष्य के जीवन का अभिन्न अंग है। कला, साहित्य व संस्कृति के बिना मानव जीवन की पूर्णता की कल्पना नहीं की जा सकती। इनका मनुष्य के जीवन और समाज से अनादि काल से अटूट संबंध रहा है। कला और संस्कृति समाज की पहचान होने के साथ-साथ हमारी परंपराओं, जीवन मूल्यों और सामाजिक चेतना की संवाहक भी हैं।

इतिहास में अनेक बड़े सामाजिक परिवर्तन और समाज सुधार के कार्य नाटक, गीत-संगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हुए हैं। कला व संस्कृति लोगों को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। आम नागरिकों से छत्तीसगढ़ी व भारतीय लोक संस्कृति की मूल आत्मा को बनाए रखने तथा अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की। इसके साथ ही ग्रामीणों से समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने की अपील की।

बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने कहा कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराव हिडगों ने की। विशेष अतिथि संजय तारम, सुरतियसा बाई, सांगसुरवार, चैन सिंह मंडावी, सावित्री बाई, गणेश, सविता बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी, ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों से अपने बच्चों को बेहतर व उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है। इसके लिए सभी सदस्य गंभीरता के साथ सभी आगे आएं अपना योगदान दें।

See also  CG में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए नितिन नवीन, खराब मौसम बना वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *