हाथियों ने बरपाया कहर, पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को बनाया शिकार, दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा के कटघोरा वनमण्डल के चोटिया डंप एरिया में हांथीयों का कहर देखने को मिला। पुटु लेने गए चार ग्रामीणों को दंतैल हांथी ने अपना शिकार बनाया। घटना में दो  महिलाओं की मैके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


केंदई व ऐतमा नगर रेंज में 41 हांथीयों का दल लगातार विचरण कर रहा है जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हांथीयों को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

See also  ’बस्तर के किसानों एवं ग्रामीणों की आय संवृद्धि के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग जरूरी-कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *