कोरबा : पांच दिन से लापता चरवाहे का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कोरबा के आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा की लाश डोमनाला में मिली है। मृतक करीब एक माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। वह चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर घर जाने निकला था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा के आश्रित ग्राम आंछीमार में मुनीराम कोरवा परिवार सहित निवास करता है। उसका पुत्र तुलसी राम कोरवा 26 वर्ष रोजी मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले उरगा क्षेत्र के ग्राम कर्रानारा में रहने वाला परसराम चरवाहे की तलाश में आंछीमार पहुंचा। उससे बातचीत के बाद तुलसी और जुगुत राम कोरवा मवेशी चराने कर्रानारा चले गए। वे करनारा स्थित सामुदायिक भवन में रहकर मवेशी चराने का काम कर रहे थे।

पांच दिन पहले तबीयत खराब होने पर तुलसी घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन गांव नही पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन कर रहे थे।उन्हें रविवार की सुबह जानकारी मिली कि किसी लाश नाले में सड़ी गली हालात में मिली है जब परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की।

इस मामले के उरगा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का खुलासा हो सकेगा।

See also  अपूर्ण एवं अपंजीकृत परियोजना पर CG-RERA की सख्त कार्रवाई, प्रमोटर को आबंटी को 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान करने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *