राजनांदगांव : “जो चीज आपके वश में हो, उसी को देने का वादा करें” – श्रेयांश प्रभ का संदेश…

राजनांदगांव ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक में धर्मसभा में बुधवार को खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर के शिष्य मुनि श्रेयांश प्रभ सागर ने कहा कि जो चीज आपके वश में हो उसे ही किसी को देने का वादा करें। जो चीज आपके वश में ही नहीं है उसे आप कैसे दे सकते हैं। जैन रामायण की कथा को आगे सुनाते हुए कहा कि कैकेयी के लिए राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न ये चारों ही समान थे। उन्होंने कभी राम के वनवास जाने की इच्छा नहीं जताई थी।

कहा कि राजा दशरथ संयम लेना चाहते थे और उनके साथ ही भरत और शत्रुघ्न भी संयम लेना चाहते थे। भरत संयम न ले इसलिए उन्होंने उसके लिए राजपाठ मांगा था और राम ने वनवास जाने की इच्छा इसलिए जताई थी कि उनके बिना वनवास जाए भरत राजगद्दी में नहीं बैठता। इससे पूर्व धर्मसभा में मुनि मौलिक प्रभ सागर ने कहा कि आत्म कल्याण के लिए सिर्फ 10 मिनट अपने आपको दो और सोचो कि आप किस लिए इस दुनिया में आए हो और आपको क्या करना चाहिए? आपको अच्छी तरह सोचकर ही अपने कार्य को तय करना चाहिए।

See also  अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *