नर्सेज की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमसीएच) में गर्भवतियों के ऑपरेशन टालने पड़ रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल पर दबाव बढ़ गया है। वहां पहले से गर्भवतियों की कतार है और गायनिक विभाग के 2 सर्जन, 5 मेडिकल अफसर व नर्सेज पर काम का बोझ बढ़ा है।
एमसीएच में ओटी स्टाफ की कमी से गायनिक, सर्जरी व ऑर्थो में 20 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। यहां 172 में से करीब 60 नर्सेज हड़ताल पर हैं। सीएमएचओ ने जिला अस्पताल से 20 व अन्य जगह से 8 समेत करीब 28 से 30 नर्सेज एमसीएच भेजी हैं, जिससे जिला अस्पताल का स्टाफ 100 के बजाय करीब 80 रह गया है। जिले के 6 नर्सिंग कॉलेज की नर्सेज भी यहां प्रैक्टिस करती हैं।
182 में 109 पद खाली, 2015 से नहीं हुई नियमित भर्ती: एमसीएच गायनिक विभाग में औसतन 300 मासिक डिलीवरी होती हैं, लेकिन ओटी में ट्रेंड नर्सेज न होने से सीजेरियन टल रहे हैं। 2015 के बाद नियमित भर्ती नहीं हुई। स्वीकृत 182 पदों में से 73 कार्यरत व 109 पद खाली हैं; 50 से अधिक कलेक्टर दर वाली नर्सेज से काम चल रहा है। हायर सेंटर एमसीएच से निचले स्तर के जिला अस्पताल में गर्भवतियों को रेफर करने से दिक्कत बढ़ेगी।
हड़ताल के पहले दिन 18 नवंबर को एमसीएच ओपीडी में 725 मरीज पहुंचे, जिनमें 47 भर्ती, 6 सर्जरी, 3 लामा, 13 रेफर व 69 डिस्चार्ज हुए। दूसरे दिन ओपीडी में जांच कर दवा दी गई और इमरजेंसी केस भर्ती किए गए, जबकि अन्य विभागों का कामकाज प्रभावित रहा।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 18 नवंबर को हड़ताल के पहले दिन 725 मरीज पहुंचे थे। वहीं 47 को भर्ती किया, 6 सर्जरी की गई, 3 को लामा दिया गया, 13 को रेफर किया, 69 को डिस्चार्ज किया, हड़ताल के दूसरे दिन ओपीडी शुरू रही लेकिन मरीज ज्यादा होने से ओपीडी में जांच के बाद दवा देकर लौटाया गया, इमरजेंसी को भर्ती लिया गया। अन्य विभागों में नर्सेज की हड़ताल का हवाला देकर मरीजों की जांच और इलाज व्यवस्था प्रभावित रही। गायनिक के अलावा सर्जरी, ऑर्थो में मरीजों का ऑपरेशन टालना पड़ा, अब ऑपरेशन का दावा किया गया है।















Leave a Reply