राजनांदगांव : गोल बाजार से नंदई हाट बाजार में शिफ्ट होंगी चिकन-मटन दुकानें, प्रशासन की तैयारी पूरी …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव गोल बाजार की चिकन-मटन दुकानें दो-तीन दिन में नंदई के हाट बाजार में शिफ्ट की जाएंगी, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। राजगामी संपदा न्यास ने भी मटन मार्केट विस्थापित करने का निर्णय लेते हुए दुकानदारों को बकाया किराया जमा करने व दुकानें खाली करने का नोटिस दिया है, जिसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर है। दूसरी ओर, विक्रेताओं ने दुकानें न छोड़ने का ऐलान कर दबाव की कार्रवाई पर चक्काजाम व उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कहा सालों से दुकान चलाकर परिवार पाल रहे हैं और अचानक हटने से रोजी-रोटी का संकट खड़ा होगा। गुरुवार को दुकानदार व मछली बेचने वाली महिलाएं तहसील कार्यालय पहुंचीं और राजगामी न्यास के प्रबंधक तहसीलदार से मिलीं। दुकानें न छोड़ने की बात कहते हुए विस्थापन स्थल पर पर्याप्त जगह न होने की शिकायत की।

चेतावनी: किराया दें लेकिन मांस न बेचें राजगामी न्यास के नोटिस में पहले बकाया किराया जमा करने और उसके बाद भी इन दुकानों में मांस विक्रय न करने की चेतावनी दी गई है। स्पष्ट किया गया है कि ये दुकानें मांस बिक्री के लिए नहीं हैं, इसलिए तय अवधि के बाद मांस की दुकान हटानी होगी।

व्यापार प्रभावित न हो इसका ध्यान रखेंगे ^इस कार्यवाही से लोगों का व्यापार किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा। इस बात का पूरा ध्यान प्रशासन की ओर से रखा जा रहा है। – जितेंद्र यादव, कलेक्टर

गौरी नगर गौहत्या मामले के बाद तेज हुआ विरोध गोल बाजार से मटन मार्केट हटाने की मांग गौरी नगर में गौहत्या कर मांस बेचने की पुष्टि के बाद शुरू हुई। पूछताछ में कई छोटे काउंटरों से गौमांस बिक्री की बात सामने आने पर हिंदू संगठनों व सर्व समाज ने मुख्य बाजार में मांस बिक्री बंद कर दुकानें निर्धारित मटन मार्केट में शिफ्ट करने की मांग की थी।

See also  राजनांदगांव : खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव में भजन संध्या व मेहंदी उत्सव आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *