सिटी बस घोटाले में जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 4 करोड़ रुपए की 14 सरकारी बसों का कोई अता-पता नहीं है। संचालक सोसाइटी के ऑपरेटर्स ने खराबी बताकर इन्हें रूट से हटा दिया, बसें कहां रखी हैं और क्या खराबी आई, इसकी जानकारी नोडल एजेंसी नगर निगम को नहीं दी।
गंभीर बात यह है कि 10 साल में ऑपरेटर्स ने करीब 60 लाख रुपए की प्रीमियम राशि जमा नहीं की, फिर भी निगम प्रशासन ने अब तक नोटिस तक जारी नहीं किया। खराब बसों के वेरिफिकेशन,जब्ती के लिए भी कोई कदम नहीं उठाया गया। इससे स्पष्ट है घोटाला हुआ है।
ऑपरेटर्स ने करोड़ों की बसों को खराब बताकर अलग-अलग स्थानों पर डंप कर दिया। खराबी की वजह व खराब पार्ट्स का ब्योरा नोडल एजेंसी को नहीं दिया गया और धीरे-धीरे 14 बसें लापता हो गईं।
^सिटी बसों की खराबी, संख्या व कारणों की पूरी डिटेल मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।- जीआर मरकाम, आयुक्त, नगर निगम ^सिटी बसों की वर्तमान स्थिति, कब से खराब हैं और कहां रखी हैं, इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी। बकाया प्रीमियम पर भी नोडल एजेंसी से रिपोर्ट मांगकर कार्रवाई करेंगे। – जितेंद्र यादव, कलेक्टर, राजनांदगांव
रेवाडीह में 4 करोड़ की लागत से बना सिटी बस टर्मिनल ताला लगने से जर्जर हो रहा है, जहां निगम ने कबाड़ डंप किया है। निर्देश थे कि खराब या बंद बसें टर्मिनल में ही खड़ी होंगी पर ऐसा नहीं हुआ।









Leave a Reply