Rajnandgaon : छग जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम गुजरात रवाना ….

Rajnandgaon : छग जूनियर बालक-बालिका खो-खो टीम गुजरात रवाना ….

वडोदरा (गुजरात) के पारुल यूनिवर्सिटी में 21 से 25 नवंबर तक होने वाली 45वीं जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की बालक-बालिका टीम गुरुवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया व गुजरात एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्पर्धा के लिए प्रदेश के करीब 500 खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर व चयनकर्ताओं ने पाऊवारा में ट्रायल दिया था।

तीन ग्राउंड से 80 खिलाड़ियों के बाद 13 नवंबर को 60 खिलाड़ी चुने गए। 14 से 18 नवंबर तक चले शिविर में जफर सिद्धिकी, नरेश यादव, भीमराज तारक, पवन मानिकपुरी, सुमन साहू, बुधनी कश्यप, सीएस जगदीश, उमेश निर्मलकर, भुनेश्वर साहू, भारत कोटेलकर, समृद्धि यादव, प्रीति पटेल, खिलेश्वर कुमार, विक्रांत शुक्ला, समीर शुक्ला, दमेश कुमार, सोनू साहू, धनेंद्र, विकास, प्रदीप, गीतांशू, सजना साहू, उमा साहू, राहुल व गौरव ने प्रशिक्षण दिया। समापन पर पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राकेश हिरवानी, मीना यादव, सुनील यादव, होमन साहू, जागेश्वर साहू, मुकेश गजपाल, अभिषेक चंद्रा, कमलजीत अरोरा, उमेश सिंह, चमन साहू, संजय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद फिरोज रहमान, भगत सोनी, नरेश शुक्ला व सचिन डोंगरे ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

चयनित टीम व नेतृत्व बालक: प्रकाश यादव, सत्यम कुमार, डालेंद्र, शशांक, चुम्मन, मिथलेश, उमंग, दीपांशु, मोहित, योगेंद्र, सैमुअल, वेदप्रकाश, ईशकुमार, हिमांशु व देवधर। बालिका: मोनिका, डॉली यादव, वंशिका, आनंदिता, भूमिका (दो खिलाड़ी), शालिनी, ममता, तनुजा, उर्मिला, दिव्या, हिना यादव, रागिनी, डिंपल व डॉली ठाकुर।

See also  बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *