Rajnandgaon : आत्मशुद्धि, संयम और पुरुषार्थ में प्रशस्त होता है मुक्ति का मार्ग …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

डोंगरगांव| श्री दिगम्बर जैन समाज के कल्पद्रुम महामंडल विधान के छठवें दिन धर्मसभा में खुरई से आए ब्रह्मचारी नितिन भाई ने कहा कि मनुष्य अपने शुभ-अशुभ कर्मों का स्वयं कर्ता व भोक्ता है। विचार, वाणी और व्यवहार से कर्मबंध होता है, जबकि आत्मशुद्धि, संयम, क्षमा व समता से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बाहरी वैभव के बजाय सम्यक पुरुषार्थ से कर्मों का फल अनुकूल बनता है।

समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज, नवाचार्य श्री 108 समयसागर महामुनिराज के आशीर्वाद व आर्यिका मां 105 तपोमती माताजी ससंघ के सानिध्य में सुबह अभिषेक, शांतिधारा व पूजन के साथ 500 अर्घ्य समर्पित हुए। राहुल राही व रुचिता जैन श्रावक श्रेष्ठि बने। दोपहर में बग्गी पर सवार चक्रवर्ती रितेश व काव्या जैन के साथ भरत चक्रवर्ती की दिग्विजय यात्रा मुख्य मार्ग, पुराना बस स्टैंड, संजय चौक व सदर लाइन होते हुए मंदिर लौटी। नगरवासियों ने रंगोली, तिलक व आरती से स्वागत किया। पंचायत कमेटी अध्यक्ष सतीश जैन लल्ली ने यात्रा को एकता व संस्कारों का प्रतीक बताया। शाम को राही परिवार ने महाआरती की।

See also  CG : कोदो, कुटकी एवं रागी की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी, किसानों को मिलेगा उपज का उचित दाम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *