CG : बेकाबू बोलेरो का कहर, खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई घटना…

CG : बेकाबू बोलेरो का कहर, खड़ी कारों को मारी जोरदार टक्कर; CCTV में कैद हुई घटना…

कोरबा , छत्तीसगढ़ के कोरबा से हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने होटल के सामने खड़ी कारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जनहानी तो नहीं हुई, लेकिन कई वाहन क्षतिग्रस्त जरूर हो गए हैं। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना गुरूवार की रात दीपका थाना क्षेत्र में हुई है। गेवरा दीपका के कटघोरा रोड स्थित सिंह रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कारों को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मारुति कार, थार सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

रेस्टोरेंट संचालक अक्षय सिंह के मुताबिक, बजरंग चौक दीपका की ओर से आ रही बोलेरो में चालक समेत तीन लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बोलेरो SECL में नियोजित है और चालक विजयनगर का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही दीपका थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। वहीं यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलेरो तेज रफ्तार में है और अनियंत्रित होकर रेस्टोरेंट के सामने पार्किंग में खड़ी कारों को टक्कर मार देती है।

See also  छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *