फ्लाइट में सोनू निगम ने सजाई सुरों की महफिल, ‘बिजुरिया’ और ‘हर घड़ी’ गाकर यात्रियों का जीता दिल

रायपुर
 लोकप्रिय गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे एक यात्री विमान (फ्लाइट) के केबिन में सहयात्रियों के बीच खड़े होकर गाना गाते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं.  इस दौरान विमान में मौजूद कई यात्री अपने मोबाइल फोन से इस पल को रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं। 

सुपरहिट गानों की प्रस्तुति
वीडियो की शुरुआत में सोनू निगम केबिन के गलियारे में खड़े होकर "कभी खुशी कभी गम" और "कल हो ना हो" फिल्म के लोकप्रिय गाने गुनगुनाते हुए दिखते हैं, जिसके बाद वे "ओ तुझे लगे ना नजरिया" और "बिजुरिया" जैसे गीतों पर भी अपनी आवाज देते हैं. गाना शुरू होते ही फ्लाइट में बैठे यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी यात्री अपने मोबाइल फोन निकालकर इस खास पल को कैमरे में कैद करने लगे. गाना खत्म होने पर यात्रियों ने जमकर तालियां बजाईं और "थैंक यू, थैंक यू वेरी मच, वी लव यू" कहकर सोनू निगम का आभार जताया। 

सहयात्रियों से संवाद और आभार
सोनू निगम ने भी हाथ जोड़कर सभी यात्रियों का धन्यवाद किया और मुस्कुराते हुए अपनी सीट की ओर बढ़ गए. वीडियो में एक यात्री यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा है – "इधर भी देखिए, लड़की लोग यहां ज्यादा है" – जिस पर सभी हंस पड़ते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी सोनू निगम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतने बड़े स्टार होने के बाद भी सोनू निगम का यात्रियों के साथ इतना सहज व्यवहार दिल जीत लेता है। 

See also  बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम

हल्की-फुल्की बातचीत
वीडियो के अगले हिस्सों में वे आसपास बैठे यात्रियों और क्रू सदस्यों के बीच चलते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते नजर आते हैं, जिससे केबिन का माहौल खुशनुमा बना रहता है। 

लोग बोले- फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया
कमलेश जैन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने सोनू निगम का यह वीडियो शेयर किया है। इस पर लोगों ने कमेंट किया कि फ्लाइट में ही कॉन्सर्ट हो गया। वहीं, कई लोगों ने खुद को खुशकिस्मत बताया कि उन्हें सोनू निगम के साथ सफर करने और उन्हें लाइव सुनने का मौका मिला।

ओरियाना फेस्ट के लिए रायपुर आए थे सोनू निगम
दरअसल, सोनू निगम 19 नवंबर को रायपुर एम्स के ओरियाना फेस्ट में शामिल होने पहुंचे थे। एम्स में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद वे 20 नवंबर को मुंबई लौट रहे थे। इसी दौरान इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को उनके साथ सफर करने का मौका मिला और यह यादगार पल सामने आया।

तीन दशक से संगीत की दुनिया में सक्रिय हैं सोनू निगम
सोनू निगम हिंदी फिल्म संगीत के लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में रोमांटिक, देशभक्ति और भक्ति गीतों सहित कई तरह के गाने गाए हैं। ‘कल हो ना हो’, ‘संदेसे आते हैं’, ‘ये दिल दीवाना’, ‘सूरज हुआ मद्धम’ और ‘अभी मुझ में कहीं’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2022 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *