CG : रत्नजोत के फल खाने से 6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, शाम होते ही मचा हड़कंप…

CG : रत्नजोत के फल खाने से 6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, शाम होते ही मचा हड़कंप…

बलौदाबाजार , बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के अछोली गांव में रत्नजोत के फल खाने से एक ही परिवार के छह बच्चे बीमार हो गए। स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चे गांव के बड़े तालाब के पास गए थे। वहां पौधों से फल तोड़कर खाए। कुछ देर बाद सभी को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द होने लगा। परिजन बच्चों को पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है।

जानकारी के मुताबिक, बच्चे शाम को तालाब के पास गए थे। वहां रत्नजोत के पौधे लगे थे। बच्चों को फल का स्वाद अच्छा लगा तो उन्होंने एक के बाद एक कई फल खा लिए। अंधेरा होने पर सभी घर लौट आए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। परिजन योगेश बंजारे ने बताया कि बच्चों से पूछने पर उन्होंने तालाब के पास रत्नजोत के फल खाने की बात बताई। इसके बाद परिजन सभी बच्चों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गए।

बीमार बच्चों में प्रतीक बंजारे (9), आदित्य चेलक (7), जतिन चेलक (9), प्रवीण बंजारे (13), प्रकाश बंजारे (10) और दिव्यांश बंजारे (7) शामिल हैं। योगेश के मुताबिक, सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं। डॉ. बीएस ध्रुव ने बताया कि रत्नजोत के फल खाने से बच्चों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत हुई है। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति नियंत्रण में है। चिंता की कोई बात नहीं है।

See also  Rajnandgaon : कल्पद्रुम विधान के समापन पर गौशाला का शिलान्यास, शोभायात्रा में उमड़ा नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *