CG : जंगल में छिपा नक्सलियों का डंप बरामद, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता…

CG : जंगल में छिपा नक्सलियों का डंप बरामद, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता…

कोंडागांव , जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम बेड़मा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप सामान को बरामद किया गया। 19 नवंबर को नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम हांडापाल, देवगढ़, बेड़मा एवं आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेड़मा के जंगल में सुरक्षित कॉर्डन एवं डी-माइनिंग कार्रवाई करते हुए माओवादियों के डंप किए गए सामान के दो अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में 01 हैंड ग्रेनेड, 02 जिलेटिन रॉड, लगभग 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 04 बंडल इलेक्ट्रिक वायर (लगभग 200 मीटर), वॉकी-टॉकी चार्जर, 03 किलो सल्फर, 04 किलो सोडियम नाइट्रेट, 14 टिफिन, मल्टीमीटर, लगभग 50 मीटर रस्सी, 07 सिरिंज, 01 बड़ा टिन का पेटी, 04 बैडमिंटन रैकेट, 03 रिंग रबर एवं 11 बैटरी सेट शामिल हैं। पुलिस द्वारा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। संयुक्त सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखी गई सामग्री को बरामद कर नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई की गई है।

See also  CG : जनशिकायत संबंधी प्रकरणों के निराकरण पर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें अधिकारी : कलेक्टर सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *