CG : 3 दिन से घर नहीं लौटा था मैकेनिक राजू, अब रिंग रोड पर मिली लाश, मौके पर जुटी भीड़ …

CG : 3 दिन से घर नहीं लौटा था मैकेनिक राजू, अब रिंग रोड पर मिली लाश, मौके पर जुटी भीड़ …

सूरजपुर: शहर के रिंग रोड पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने छठ घाट के पास शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान राजू सिंह चावला के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, राजू मूल रूप से चिरमिरी का निवासी था. वर्तमान में वह सूरजपुर के अग्रसेन वार्ड (भट्ठापारा) में रहता था. यहां वह बाइक गैरेज में मैकेनिक का काम करता था. बताया जा रहा है कि वह बीते 3 दिनों से घर से लापता था और परिजन लगातार तलाश कर रहे थे.

सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव बरामद किया. भौतिक साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल युवक की मौत की वजह संदिग्ध बनी हुई है. परिजनों और पहचान वालों से पुलिस संपर्क स्थापित करने के प्रयास कर रही है. शव के पोस्टमार्टम के बाद ही रिपोर्ट में युवक के मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी. प्राथमिक तौर पर यह भी सामने आया है कि युवक शुक्रवार देर शाम नदी के पास देखा गया था. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *