CG : दिवाली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री से मिला कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल …

CG : दिवाली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री से मिला कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नया रायपुर स्थित निवास कार्यालय में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न सामाजिक प्रमुखों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

समारोह में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी शिरकत की। समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजेश दीक्षित अनुराग पांडे अजय अवस्थी ने समाज के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने भी समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें दीपोत्सव की बधाई दी। इस दौरान प्रदेश के सामाजिक समरसता और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा भी हुई।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में ई-ऑफिस, एआई एवं आईगॉट कर्मयोगी के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *