CG : धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण …

CG : धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण …

नारायणपुर। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन तथा किसानों की सुविधा एवं उपार्जित धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार आज जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में खाद्य अधिकारी अलाउद्दीन खान एवं तहसीलदार वेदप्रकाश साहू ने धान उपार्जन केंद्र गढ़बेंगाल का निरीक्षण कर धान खरीदी की स्थिति, किसानों के टोकन, भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्र में आज 2 किसानों के कुल 76.80 क्विंटल धान विक्रय के लिए टोकन जारी किए गए थे। लेकिन मौसम खराब होने के कारण संबंधित किसान धान लेकर केंद्र नहीं पहुंचे। वहीं, केंद्र में अब तक 2 किसानों से कुल 56.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान उपार्जित धान को सुरक्षित रखने के लिए कैप कवर एवं डैनेज की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई।

इसी तरह डिप्टी कलेक्टर डी.के. कोशले ने धान खरीदी केंद्र गरांजी (एडका) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि केंद्र में अब तक 2 किसानों से कुल 54 क्विंटल (135 बोरी) धान की खरीदी की गई है। उपार्जित धान को सुरक्षित रूप से कमरे के अंदर रखा गया है। साथ ही असमय बारिश से धान को बचाने के लिए ड्रेनेज एवं तिरपाल की व्यवस्था भी उपलब्ध पाई गई। निरीक्षण दिवस में केंद्र में किसी भी किसान का धान विक्रय हेतु टोकन जारी नहीं था। अधिकारियों ने दोनों उपार्जन केंद्रों में धान की सुरक्षा, रखरखाव एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उपार्जित धान को बारिश एवं नमी से सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

See also  CG : 30 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *