राजनांदगांव : साहू समाज में शादियों की फिजूलखर्ची पर लगेगी रोक? आदर्श विवाह को बढ़ावा देने की अपील…

राजनांदगांव , साहू समाज को खर्चीली शादियों और सामाजिक कुरीतियों से बाहर निकालकर सादगीपूर्ण आदर्श विवाह की परंपरा अपनानी चाहिए। शादी-विवाह में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची परिवार की आर्थिक उन्नति में बाधा बनती है। यह बात छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक ताम्रध्वज साहू ने रविवार को साहू सदन बसंतपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर कही।

जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने भक्त शिरोमणि संत माता कर्मा के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों ने पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक ध्वजारोहण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने की।

ताम्रध्वज ने कहा कि समाज को खर्चीली शादियों की परंपरा समाप्त कर सादगीपूर्ण आदर्श विवाह को बढ़ावा देना चाहिए। मृत्यु भोज में भी अनावश्यक खर्च से बचते हुए केवल सादा भोजन कराने की परंपरा अपनानी चाहिए। सामाजिक कुरीतियों को दूर कर शिक्षा, संस्कार और एकजुटता के माध्यम से ही समाज आगे बढ़ सकता है। यहां जिला साहू संघ के संरक्षक भागवत साहू, सलाहकार मोती साहू, महासचिव नीलमणि साहू एवं अनिल साहू, कोषाध्यक्ष अशोक साहू, तहसील एवं नगर इकाइयों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास होता है प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने पारिवारिक संस्कारशाला को समाज की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चों की पहली पाठशाला है। यहीं से उनमें संस्कार, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास होता है। नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने के लिए परिवारों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसके लिए युवा वर्ग भी सहभागिता दे।

See also  राजनांदगांव : प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, पालकी साहिब के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *