राजनांदगांव , सिख समाज के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व से पहले शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए। फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किया गया था। पंज प्यारों की अगुवाई में शबद-कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था आगे बढ़ा तो पूरा शहर गुरुवाणी से गूंज उठा। श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। सुसज्जित वाहन में निकाली गई पालकी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रही।
शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पालकी के दर्शन कर नमन किया। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। पुष्पवर्षा, जयकारों और प्रसाद वितरण के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। आयोजन में गुरु नानक देव की शिक्षाओं प्रेम, सेवा, समानता एवं भाईचारे का संदेश भी नजर आया। प्रकाश पर्व को लेकर शहर का गुरुद्वारा और गुरुनानक द्वार भी सजाकर तैयार किया गया है। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के सुशील लड्ढा, राजा गुप्ता, हरीश भानुशाली, जुगल गुप्ता, मनोज गोलछा, ऋषभ मल्ल, नीलू साहू, चंद्रेश जैन, आशीष सोनी, राजेश श्रीवास, भव्य देवांगन, राकेश श्रीवास, आयुष गोखले, गोविंद गुप्ता, राजबहादुर सिंह एवं आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
कल 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। प्रकाश पर्व को लेकर सिख समाज में उत्साह का माहौल है। वहीं शोभायात्रा में फूलों से सजी पालकी को विशेष रूप से तैयार किया गया था। पंज प्यारों की अगुवाई में शबद-कीर्तन करते श्रद्धालु आगे बढ़े। गुरुवाणी की स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालुओं ने पालकी का दर्शन कर मत्था टेका। बड़ी संख्या में सिख समाज के लोगों की सहभागिता रही। महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही।






Leave a Reply