मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं

कोंडागांव

मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय ने धनोरा में आयोजित राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में कोंडागांव जिले के विकास और कलार समाज के सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। केशकाल में कलार समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 75 लाख रुपये देने, ग्राम धनोरा में संचालित शिशु मंदिर के भवन निर्माण की व्यवस्था करने तथा कोंडागांव और कांकेर जिले को जोड़ने वाली तिमड़ी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही नवा रायपुर में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक स्थापित कर उनकी प्रतिमा लगाने तथा माकड़ी और मैनपुर में मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 30-30 लाख रुपये देने की घोषणा की।

See also  राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *