राजनांदगांव , स्टेशन पारा और गौरी नगर में अंडरब्रिज निर्माण तेजी पर है। दोनों जगह कांक्रीट के बॉक्स की पुशिंग का काम 9 मीटर तक किया जा चुका है। दोनों जगह मशीनरी के साथ 40-40 की संख्या में मजदूरों को पुशिंग के काम में लगाया गया है। कभी बारिश, कभी मिट्टी धंसने, कभी ठोस मटेरियल आने, तकनीकी बाधा और चुनौतियों के बीच एक दिन में बॉक्स महज 1 से 2 फीट पुशिंग हो पाता है। यह काम 30 दिसंबर तक चलेगा। रेलवे के इंजीनियरों ने तय तिथि तक काम पूरा होने का दावा किया है।
स्टेशन पारा अंडरब्रिज में 39 मीटर और गौरीनगर में 42 मीटर पुशिंग करनी है। इंजीनियरों के मुताबिक अब आगामी 36 दिनों में बॉक्स पुशिंग का काम पूरा कर लेने का दावा किया गया है। स्टेशन पारा में अंडरब्रिज के पास ओवरब्रिज की नींव होने से से बॉक्स पुशिंग का काम चुनौती पूर्ण है। गौरीनगर अंडरब्रिज में तय लंबाई तक बॉक्स को जमीन के नीचे पहुंचाने का काम जारी है। पुशिंग के समय अलाइनमेंट पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित न हो। निर्माण की निगरानी जिला प्रशासन और रेलवे कर रहा है। दिसंबर तक बॉक्स पुशिंग के बाद जनवरी-फरवरी में अंडरब्रिज के शेष निर्माण कम होंगे। मार्च तक काम पूरा होगा वहीं अप्रैल में अंडरब्रिज से आवाजाही शुरू होने की संभावना है।
ममता नगर अंडरब्रिज और क्रॉसिंग में लग रहा जाम बॉक्स पुशिंग के चलते ओवरब्रिज से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद है। पटरीपार जाने ममता नगर के अंडरब्रिज दूसरी तरफ गौरी नगर की रेलवे क्रॉसिंग से आवाजाही हो रही है। खैरागढ़ की दिशा में जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे इंदामरा और सोमनी से डायवर्ट किए गए है। गौरी नगर की रेलवे क्रॉसिंग में ट्रेनों की आवाजाही के दौरान जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। यहां ध्यान देने की जरूरत है। इधर ममता नगर अंडरब्रिज में जाम लगता है। यात्री और स्कूल बसें जाम में फंसती है। जाम लगने से विवाद की स्थिति बन रही।














Leave a Reply