राजनांदगांव : भरोसे का उठाया फायदा! बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चोरी…

राजनांदगांव : भरोसे का उठाया फायदा! बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात चोरी...

राजनांदगांव , कोतवाली पुलिस ने लखोली बैगापारा के मकान में हुई चोरी के मामले में 21 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। युवती ने अपनी छोटी बहन की सहेली के घर में चोरी को अंजाम दिया हैं। युवती से चोरी की ज्वेलरी जब्त की गई है।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी श्रेया रानी भीमगंज का उसकी छोटी बहन के घर में आना जाना था। 6 नवंबर की सुबह 10 बजे भी श्रेया रानी अपनी बहन के साथ उसकी सहेली के घर बैगापारा पहुंची। इसी दौरान श्रेया ने अपनी स्कूटी छोटी बहन और उसकी सहेली को देकर कुछ सामान लाने बाजार भेज दिया।

इसी दौरान उसने घर की आलमारी में रखे करीब 2.20 लाख रुपए के सोने चांदी के गहनों की चोरी कर ली। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पड़ोसियों से भी पूछताछ की। जिसमें घटना वाले दिन ​श्रेया व उसकी बहन का पीड़िता के घर में आने की पुष्टि हुई। पुलिस ने श्रेया से पूछताछ की। जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है।

See also  राजनांदगांव : हस्तशिल्प से ही स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *