राजनांदगांव : समर्थन मूल्य बढ़ा, लेकिन आदान सहायता में 5418 रुपए की कटौती…

राजनांदगांव , धान का समर्थन मूल्य बढ़ने के बाद आदान सहायता राशि घटने के विरोध में किसान 30 नवंबर को बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों का कहना है केंद्र सरकार समर्थन मूल्य हर बढ़ा रही है। लेकिन राज्य सरकार कृषक उन्नति योजना से मिलने वाली राशि में कटौती कर रही।

किसानों का 6066 करोड़ रुपए बकाया भुगतान और समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी देने मांग की जा रही है। मांगों को लेकर प्रदेश किसान संघ छत्तीसगढ़ ने 30 नवंबर को राजनांदगांव में दाम सत्याग्रह के तहत किसान मार्च निकालने का ऐलान किया है।

किसान मार्च जय स्तंभ चौक से कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौपेगा। किसान मांगों पर दाम सत्याग्रह कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आंदोलन से किसानों की आर्थिक स्थिति और बकाया भुगतान की ओर आकर्षित किया जाएगा।

See also  पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *