राजनांदगांव : राजपूत समाज की दोनों महासभाएं आएंगी एक मंच पर, मनाएंगे महाराणा प्रताप जयंती…

राजनांदगांव , सामाजिक एकता की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और समाजहित के कार्यों को लेकर राजनांदगांव में राजपूत समाज की दोनों प्रमुख महासभाओं ने साझा पहल की दिशा में कदम बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा और राजपूत क्षत्रिय महासभा की संयुक्त बैठक में महाराणा प्रताप जयंती एक साथ मनाने पर सहमति बनी। साथ ही युवक-युवती सम्मेलन आयोजित करने, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यक्रमों को मिलकर करने का निर्णय लिया गया।

समाज की एकजुटता को स्थायी स्वरूप देने के लिए हर महीने बैठक करने पर भी सर्वसम्मति बनी। महाराणा प्रताप भवन, न्यू चंद्रा कॉलोनी में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह, महासचिव जय नारायण सिंह, उपाध्यक्ष ओपी सिंह व दीपेश सिंह और कोषाध्यक्ष रामनारायण सिंह ने राजपूत क्षत्रिय महासभा की राजनांदगांव उपसमिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय, विजय सिंह और सुरेंद्र सिंह का स्वागत किया।

विजयादशमी आयोजन में मदद के लिए माना आभार बैठक में पूर्व में आयोजित विजयादशमी समारोह की सफलता के लिए राजपूत क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। इस समारोह में एकता रैली, शस्त्र पूजन, स्मारिका विमोचन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर लोटन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। वक्ताओं ने आयोजन में दोनों संगठनों की सक्रिय भागीदारी को सामाजिक एकजुटता का उदाहरण बताया।

अब हर महीने के पहले रविवार को होगी बैठक संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रखने के लिए सर्वसम्मति से तय किया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को दोपहर 3 बजे बैठक आयोजित होगी। इसमें सामाजिक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों और संगठन की मजबूती पर चर्चा कर सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक का संचालन युवा अध्यक्ष विशाल सिंह परिहार और युवा सक्रिय सदस्य अभिव्रत सिंह ने किया। बैठक में डॉ. मधु भदोरिया की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा उपेंद्र भदौरिया, लाल मुनई सिंह, मधुसूदन सिंह, मुन्ना सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, अमर सिंह, एडवोकेट संतोष सिंह, राजबहादुर सिंह, मिथुन सिंह, श्रेयांश बहादुर सिंह, मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंह, भवानी सिंह, अमन बहादुर सिंह, अंकित सिंह चौहान, विश्वेंद्र सिंह, शौर्यन सिंह और पूरन सिंह राजावत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह ने आभार जताया।

See also  CG : खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *