राजनांदगांव : मां कर्मा रक्तवीर क्लब का 86वां रक्तदान शिविर, 61 लोगों ने किया रक्तदान…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू और उपाध्यक्ष अंजू दिनेश साहू ने बसंतपुर स्थित जिला साहू सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मां कर्मा रक्तवीर क्लब के इस 86वें शिविर में राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दौरान 61 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। क्लब के संरक्षक मदन साहू ने इस पहल को सामाजिक एकता और संवेदनशीलता की मिसाल बताया।

जन्मदिन पर खुशियां मनाने के कई तरीके हैं, लेकिन किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान से बेहतर उपहार क्या हो सकता है। जिला साहू संघ के अध्यक्ष नोबल साहू और उपाध्यक्ष अंजू दिनेश साहू ने अपने जन्मदिन को मानव सेवा से जोड़कर एक मिसाल पेश की। जिला साहू सदन बसंतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें 61 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

See also  CG : सरकारी कुर्सी पर सोते मिले रीडर, वकील से अभद्रता का आरोप; अब कलेक्टर का एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *