बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, माओवादियों के हथियार और आधुनिक उपकरण बरामद

बीजापुर.

बीजापुर के जंगलों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान माओवादी नेटवर्क से जुड़े दो डम्प बरामद किए गए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए तलाशी अभियान में हथियार, विस्फोटक और संचार से जुड़े उपकरण मिले हैं।

पहली कार्रवाई पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में जिला बल और कोबरा 208 बटालियन ने की। यहां से 14 वीएचएफ रेडियो सेट, एक यूएचएफ रेडियो सेट, ड्रोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट बॉक्स और आठ एंटीना बरामद हुए। इसके अलावा बैटरियां, एफएम रिसीवर और रात्रि में देखने वाले उपकरण भी मिले हैं। दूसरी कार्रवाई आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में जिला बल और सीआरपीएफ की 62वीं बटालियन ने की।

यहां से दो भरमार बंदूकें, एके-47, एसएलआर, इंसास राइफल और 12 बोर के जिंदा कारतूस मिले हैं। साथ ही टिफिन बम और बिजली के तार भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने दोनों डम्प से मिले सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने पर उसे न छुएं और तत्काल सुरक्षा बलों को सूचना दें।

See also  राजनांदगांव : आरती और दीपदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *