राजनांदगांव : गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग…

अंबागढ़ चौकी| गौ सम्मान आह्वान अभियान को सफल बनाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें गौभक्तों और सनातनियों ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया। गौ संरक्षण और अभियान के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अभियान के स्थानीय प्रमुख गौभक्त रामदयाल साहू ने बताया कि 17 दिसंबर को रायपुर में राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान की विशेष बैठक होगी।

इसमें देशभर के साधु-संत, महात्मा और गौभक्त शामिल होंगे। हरिद्वार से आए स्वामी अचुतियानंद, दुर्ग के उमेश नंद बाबा सहित संतों ने अभियान से हर वर्ग को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में गौभक्त और सनातनी शामिल हुए।

See also  राजनांदगांव : सम्मेलन में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रकोष्ठ को किया गया सम्मानित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *