राजनांदगांव : 9.46 लाख से बना स्कूल भवन, ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई का रास्ता होगा आसान…

डोंगरगांव , ग्राम पंचायत पांगरी कला के आश्रित ग्राम पत्थर्री में 9 लाख 46 हजार से नवनिर्मित प्राथमिक शाला भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत की अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत आधारशिला है।

ग्रामीण अंचलों के बच्चों को भी शहरों के समान बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। नवीन प्राथमिक शाला भवन के निर्माण से ग्राम पत्थर्री के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा मिलेगी। अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति गोपाल भुआर्य ने की।

नई पीढ़ियों के लिए शिक्षा का नया केंद्र बनेगा: जिपं सभापति भुआर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होना बेहद आवश्यक है। नवीन शाला भवन से विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर वातावरण मिलेगा। यह ग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। शाला भवन का लोकार्पण केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि गांव के बच्चों के सपनों, उम्मीदों और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण है।

यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का नया केंद्र बनेगा। ग्राम पंचायत सरपंच सामचंद, उपसरपंच डोमन साहू, युवा मोर्चा पूर्व महामंत्री भुखन धनकर, तोमेश्वरी साहू, धनेश्वरी साहू, भुनेश्वरी मंडावी, कमलेश देवांगन, अशोक देवांगन, गुहाराम देवांगन, तुलसी देवांगन, भारत नेताम आदि मौजूद थे।

See also  घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *